रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

Rohit Sharma: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रह चुके है। और अपनी टीम को 5 बार खिताब जीता चुके है। लेकिन 15 दिसंबर, 2023 को आईपीएल 2024 की नीलामी से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कप्तानी से हटा दिया। इसके बाद से लगातार खबरें आ रही हैं कि 36 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट से नाखुश है और मौजूदा आईपीएल 2024 सीजन के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं।

अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने और 2025 में एक बार फिर मेगा नीलामी में उतरने का विकल्प चुनते हैं, तो उनकी उम्र के बावजूद उनके लिए खरीदारों की कमी नहीं होगी।

क्या Rohit को नीलामी में खरीदेगी लखनऊ सुपर जायंटस

पिछले 11 वर्षों में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में उन्होंने जिस तरह की सफलता हासिल की है उसे देखते हुए कोई भी टीम उन्हें साइन करने के लिए सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार होगी। और इतना ही नही कुछ तो उन्हें कप्तान भी बना दें।

अगले साल नीलामी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को खरीदने की संभावना को देखते हुए एलएसजी की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को साइन करने की संभावना पर सवाल पूछा और सुझाव भी दिया, जिस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज का सवाल बड़ा ही रोचक रहा। अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ सुपर जायंटस के कोच जस्टिन लैंगर ने दिया ये जवाब

वायरल वीडियो में LSG के सोशल मीडिया टीम से एक इंरव्यूअर ने लैंगर से पूछा-

“मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और सभी उपलब्ध हैं, तो आप किस एक खिलाड़ी को चुनना चाहेंगे? इस पर लैंगर ने कहा- एक खिलाड़ी अगर मैं किसी को भी ले सकता हूं… आपको क्या लगता है? सवाल के जवाब में इंटरव्यूअर उन्हें रोहित शर्मा का नाम सुझाते हुए कहता है- अगर हम रोहित शर्मा को ले सकते हैं?”

सुझाव सुनने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच ने चुटकी ली।

उन्होंने हैरान होते हुए हंसते हुए कहा-

“रोहित शर्मा? हम उन्हें मुंबई से लेने जा रहे हैं? आप बेहतर वार्ताकार बनिएगा, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ये होने जा रहा है।”

आईपीएल में शानदार रहा है Rohit Sharma का रिकॉर्ड

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2011 मेगा नीलामी में साइन किया था और तब से वह उनसे जुड़े हुए हैं। फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 202 आईपीएल मैचों में उन्होंने 5159 रन बनाए हैं।

यह मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने 2013 सीजन के बीच में टीम की कप्तानी संभाली और 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते।

Read More : उन दोनों ने जीता दिया था लेकिन इन खिलाड़ी के वजह से मिली हार…….” 2 रन से मिली हार के बाद बोले शिखर धवन 

Rahul Mishra

Rahul Mishra - An ardent cricket fan, Rahul is covering cricket for last 3 years and has worked with news portal. His analytical skills reflect very well in match previews and reviews.