अतीक अहमद

अपराध और राजनीति की सीढ़ियां चढ़ने वाले अतीक अहमद (Atiq Ahmad) का अंत हो चुका है। गौरतलब है कि, अतीत अहमद ने रसूख से सैकड़ों करोड़ों की संपत्ति जुटाई थी। अतीक की कुल संपत्ति प्रयागराज से लेकर मुंबई तक फैली हुई है। अतीक ने अपने आपराधिक साम्राज्य से यह संपत्ति बटोरी हैं। वही अतीक के अंत के बाद अब सवाल यह है कि, इतनी सारी संपत्ति का वारिस आखिर है कौन?

गौरतलब है कि, अतीक अहमद (Atiq Ahmad) की संपत्ति प्रयागराज से मुंबई तक फैली हुई है। रिपोर्ट की माने तो इसकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। हालांकि लगभग 44 साल तक प्रयागराज में अपराध और राजनीति साम्राज्य से ना जाने कितनी, क्या-क्या और कहां-कहां अवैध और बेनामी संपत्ति बनाई थी, इसका राज अतीक और अशरफ की मौत के बाद दफन हो गया है। जहां इनकम टैक्स रिटर्न्स से जुड़े दस्तावेजों में अतीक अहमद की कुल संपत्ति कुछ करोड़ रुपए ही बताई थी।

1,200 करोड़ तक अतीक अहमद की संपत्ति का आकड़ा

बता दें कि, अतीक अहमद (Atiq Ahmad) की अकूत संपत्तियां और काली कमाई की असली सच्चाई और संख्या का पता साल 2017 में चलना शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने जब गैंगस्टर ऐक्ट के तहत अतीक की संपत्तियों और अन्य निवेश के बारे में पड़ताल शुरू की तो देखते ही देखते आंकड़ा 1,200 करोड़ तक पहुंच गया। इसके अलावा ईडी ने अतीक की आठ करोड़ की संपत्तियों को अटैच किया है।

अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के मुठभेड़ में मारे जाने से एक दिन पहले ईडी ने अतीक और उसके करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 100 से ज्यादा अवैध और बेनामी संपत्ति के कागजात मिले। इसके अलावा लखनऊ और प्रयागराज के पॉश इलाकों में खरीदी गई संपत्ति की भी जानकारी मिली। गौरतलब है कि यह सभी संपत्ति अतीत और उसके परिवार वालों के नाम पर थी।

हालांकि इन सभी संपत्तियों को अतीक ने सर्किल रेट से कम पर अपने या परिवार वालों के नाम पर लिखवा रखा था। वही कागजात में लिखी गई रकम भी पूरी नहीं दी गई थी।

Also Read: ‘असल में गुड्डी मुस्लिम…, हत्या से ठीक पहले अतीक अहमद के थे ये आखिरी अल्फाज, फिर गूंज उठी गोलियों की बौछार, क्या कहना चाहता था अतीक

दो बेटे मारे गए और दो नाबालिक बच्चे बाल सुधार गृह में

आपको बता दें कि, अतीक अहमद के दो बेटे उमर और अली जेल में है। जबकि असद की एक मुठभेड़ में हत्या हो चुकी है। वही अतीक की पत्नी 50,000 की इनामी शाइस्ता फरार है और उसके दो नाबालिक बच्चे बाल सुधार गृह में है। अतीक और अशरफ मारे जा चुके हैं और वकील सौलत हनीफ जेल में है। अतीक का बहनोई डॉ. अखलाक जेल में है जबकि बहन आयशा नूरी फरार है। इसके अलावा अतीक की तीन और बहनें शाहीन जौनपुर, परवीन प्रतापगढ़ और सीमा अलीगढ़ में रहती हैं। अतीक के बहनोई डॉ. उस्मान, इमरान हैं। तीसरे बहनोई मो. अहमद वाराणसी कमिश्नरेट के थाना सारनाथ में एसआई के पद पर तैनात हैं।

Also Read: रोहित शर्मा के बाद अब यह खिलाड़ी होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान, अब फिर चमकेगी अंबानी की किम्सत