भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आने वाले कुछ दिन बड़े ही महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रहने वाले है। भारतीय टीम को इस महीने के अंत में एशिया कप में हिस्सा लेना है। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर में विश्व कप में हिस्सा लेना है। यह दोनों ही टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इन दोनों टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहने वाली है। जिनकी कप्तानी को लेकर हाल ही में युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

DHONI के पास अच्छी टीम थी, रोहित के पास नही

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और साल 2011 की विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य युवराज सिंह ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की तुलना वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा से की। उन्होंने बताया कि साल 2011 में एम एस धोनी को एक अच्छी टीम मिली थी। जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। ऐसी रोहित शर्मा को भी मिलनी चाहिए।

युवराज सिंह ने कहा, ”मुझे लगता है कि रोहित एक बहुत अच्छे लीडर बन गए हैं क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। वह दबाव की स्थिति में एक बहुत ही समझदार व्यक्ति हैं। आपको एक समझदार कप्तान को एक अच्छी टीम देने की ज़रूरत है, अनुभव हो। एमएस धोनी एक अच्छे कप्तान थे लेकिन उन्हें एक अच्छी टीम भी मिली थी ना।’

रोहित शर्मा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा

गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट रोहित शर्मा का एकदिवसीय क्रिकेट में पहला विश्व कप होगा। इसके पहले वें दो बार विश्व कप में ले चुके हैं। लेकिन दोनों बार ही खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था। यह उनका तीसरा विश्व कप होगा हालांकि कप्तान के तौर पर यह उनका पहला विश्व कप होगा।

यह विश्व कप उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उनके ऊपर टीम इंडिया को 10 साल में पहली आईसीसी ट्राॅफी जीतना होगा साथ ही 12 साल बाद एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम को विश्व चैम्पियन भी बनाना होगा। यह उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। एक कप्तान के तौर पर भी और एक खिलाड़ी के तौर पर भी।

ALSO READ:कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ, कहा- यही दिलायेगा हमे जीत, उसके आने से टीम हुआ मजबूत