राजस्थान राॅयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने गुरूवार को IPL में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 98 रनों की अतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 13 गेदों पर अर्धशतक जड़कर IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया। इसके पहले यह कीर्तिमान के एल राहुल के नाम था। जिन्होंने महज 14 गेदों पर अर्धशतक लगाया था।

IPL में के एल राहुल का तोड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 98 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने महज 13 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। इसके पहले IPL में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड के एल राहुल के नाम था। जिन्होंने 14 गेदों पर अर्धशतक लगाया था।

के एल राहुल के अलावा पैट कमिंस के नाम भी 14 गेदों पर अर्धशतक का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने साल 2021 में केकेआर की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके बाद अब यशस्वी जायसवाल ने 13 गेदों पर अर्धशतक लगाया है।

यशस्वी जायसवाल शुरू से ही की तूफानी बल्लेबाजी

यशस्वी जायसवाल केकेआर के पहले ओवर से ही आक्रमक रूख अपनाया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में केकेआर के नितीश राणा के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। पहले ही ओवर में 26 रन बनाए। इसके बाद वें भी रूख नहीं और उन्होंने हर्षित राणा को कुछ बड़े शाॅट्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

वें अंत तक 98 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि वें अर्धशतक बनाने से चूक गए। इस पारी के बाद आईपीएल के इस सीजन में उनके 571 रन हो गए हैं। वें आईपीएल में इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ALSO READ:3 चौका 3 छक्का ठोकने के बाद आंद्रे रसेल बने ‘मैन ऑफ द मैच’, बताया रन आउट होने से पहले रिंकू सिंह से हुई थी ये बात जिससे जीत हुई पक्की