इस साल भारतीय टीम का शेड्यूल काफी ज्यादा टाइट है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद टीम को एशिया कप और साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी खेलना है। इस साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप अक्टूबर या नवंबर में खेला जाएगा जिसके लिए सभी टी में जमकर तैयारी करती हुई नजर आ रही है।

हालांकि आईसीसी ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर शेड्यूल की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, जल्दी आईसीसी शेड्यूल का ऐलान करेगी।

5 अक्टूबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

ऐसा बताया जा रहा है कि, इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से की जाएगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेल सकती है। जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, 8 अक्टूबर को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को 9 मैच खेलने हैं जो कि अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।

इस दिन खेला जाएगा भारत और पाक्सितान के बीच हाई वोल्टेज मैच

इसी के साथ आपको बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में भिड़ती हुई नजर आएगी। दर्शक भारत और पाक्सितान के बीच ये हाई वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देख सकते हैं। वही 19 अक्टूबर को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में मुकाबला होएगा। साथ ही 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का संभावित शेड्यूल

  • IND vs AUS, 8 अक्टूबर, चेन्नई
  • IND vs AFG, 11 अक्टूबर, दिल्ली
  • IND vs PAK, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • IND vs BAN, 19 अक्टूबर, पुणे
  • IND vs NZ, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • IND vs ENG, 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • IND vs क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
  • IND vs SA, 5 नवंबर, कोलकाता
  • IND vs क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

ALSO READ:IPL 2024 से पहले बड़ा बदलाव, DELHI CAPITALS के कोच रिकी पोंटिंग की छुट्टी! यह भारतीय दिग्गज बनेगा टीम का हेड कोच