Virat Kohli
Virat Kohli

आगामी 30 अगस्त से एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) से की शुरुआत होने वाली है। आपको बता दें कि, एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में है। लेकिन भारत के द्वारा इंकार किए जाने के बाद यह हाइब्रिड मॉडल पर आधारित है। जिसमे पाकिस्तान में 4 मैच तो बाकी बचे हुए मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में शानदार शतक जड़ा था। ऐसे में अब उन्होंने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) से पहले मीडिया से बात की है।

Asia Cup 2023 से पहले Virat Kohli का बड़ा खुलासा

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि, मैं अपनी पिछली सफलता और सीखो से प्रेरणा लेता हूं। उन पलों पर विचार करना, जब मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन चीजों पर ध्यान करना जहां मैं हार के बाद सुधार सकता हूं। मुझे खिलाड़ी के रूप में विकसित होने में मदद करता है। हर झटका मेरे लिए और मजबूत होकर वापसी करने का अवसर बन जाता है।

अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करना सिख लिया- विराट

कोहली ने आगे कहा कि, एक व्यक्ति के रूप में जिस चीज ने मुझे वास्तव में परिभाषित किया है, वह है लचीला बने रहने और आगे बढ़ते रहने की मेरी क्षमता, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों। लोगों की हमेशा राय और निर्णय होंगे, लेकिन मैंने अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करना और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सीख लिया है। क्रिकेट के मैदान पर मेरी सभी उपलब्धियों के पीछे यही आत्म-विश्वास आगे बढ़ने की शक्ति रहा है। कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने टेस्ट में 206 गेंदों में 121 रन बनाए।

ALSO READ:“मुश्किल काम आप करो..आसान काम मैं कर लेता हूं,’ हार्दिक पंड्या के छक्के पर इरफान पठान ने साधा निशाना, तिलक का दिया साथ