एशिया कप 2023 के बाद कई सीरीज में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। विराट कोहली ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से कई मैचों को अपने दम पर भारत के पक्ष में लेकर खड़ा किया है। पिछले कुछ सालों से इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

उनके बल्ले से रन नहीं बना पा रहे थे जिसके बाद उन्होंने कई मंदिरों के दर्शन किए और अब उनके बल्ले से बरस रहे हैं। पिछले कुछ समय पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उत्तराखंड के नीम करोली बाबा, महाकाल मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर जाकर मत्था टेका था।

मंदिर के दर्शन करने पहुंचे विराट और अनुष्का

इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 1 मई को विराट कोहली की टीम संघ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए लखनऊ पहुंची थी। ऐसे में अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लखनऊ में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, विराट कोहली अनुष्का शर्मा मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अजिबों गरीब रिएक्शन

वायरल हो रही वीडियो में विराट कोहली को धोती पहने हुए देखा जा सकता है और उनके माथे पर तिलक भी लगा हुआ है। वहीं उन्होंने फूलों की माला भी पहनी हुई है। इसी के साथ अनुष्का शर्मा के माथे पर भी तिलक लगा है और उन्होंने भी फूलों की माला गले में पहनी हुई है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर यूजर्स विराट कोहली की इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद भगवान के दर्शन। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि भरे लड़ाई करो फिर मंदिर जाओ।

 

गौतम गंभीर और विराट कोहली की बहस बाजी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, 1 मई को लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का 43 वां मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 18 रनों से जीत प्राप्त की थी। इस मैच को जीतने के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली की बहस बाजी देखने को मिली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। इसी के साथ विराट कोहली की तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच भी लड़ाई देखने को मिली थी।

Also Read: WTC Final में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पूरे IPL से बाहर हुए केएल राहुल और ये घातक गेंदबाज, ये खिलाड़ी बनेगा LSG का कप्तान