मंगलवार को इंग्लैंड के नाटिंघम शहर में एक भयावह घटना घटित हुई। जहां शहर में एक ट्रिपल मर्डर हुआ। इस ट्रिपल मर्डर में जान गंवाने वाले में से दो लोगों का ताल्लुक खेल के क्षेत्र से है। जिसमें 19-19 साल के बार्नेबी वेबर और ग्रेस कुमार दोनों ही द यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम के स्टूडेंट थे। बार्नेबी एक क्रिकेट क्लब का सदस्य था, जबकि ग्रेस कुमार इंग्लैंड की अंडर-16 और अंडर-18 हॉकी दल का हिस्सा रह चुकी हैं। वही तीसरे शख्स को लेकर खासी जानकारी नहीं मिल पायी है।

इंग्लैंड हाॅकी ने दी श्रध्दांजलि

इस मर्डर में जान गंवाने वाली 19 साल की ग्रेस कुमार को इंग्लैंड हॉकी ने श्रध्दांजलि अर्पित की। जहां इंग्लैंड हॉकी ने ट्विटर अकाउंट से ग्रेस के निधन को लेकर शोक जताया गया है। इंग्लैंड हॉकी ने अपने बयान में लिखा, ‘नॉटिंघम में मंगलवार को ग्रेस कुमार की दुखद मौत के बारे में सुनकर रही हैं। ग्रेस की फैमिली और दोस्तों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’

वही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड हॉकी और बिशप्स हल क्रिकेट क्लब के आधिकारिक बयानों को शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है। इस घटना के बाद इंग्लैंड के खेल सितारों ने भी अपना दुख व्यक्त किया।

क्लब ने जताया शोक

वही क्रिकेटर बार्नेबी वेबर को लेकर भी बिशप्स हल क्रिकेट क्लब ने शोक जताया। क्लब ने शोक जताते हुए अपने बयान में लिखा, ‘आज हमें अपने प्यारे दोस्त और टीम के साथी खिलाड़ी बार्नेबी वेबर के निधन के बारे में पता चला। 13 जून को अपने दोस्तों के साथ नाइटआउट के बाद बार्नेबी अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, जब उस पर हमला हुआ। हमले में उसकी जान चली गई। वेबर ने क्लब 2021 में ज्वॉइन किया था और तब से ही क्लब का अहम हिस्सा रहा है। उसने क्लब के लिए 30 से विकेट भी लिए। वह हमारी यादों में जिंदा रहेगा।’

बार्नेबी वेबर ने बिशप्स हल क्रिकेट क्लब के लिए अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। क्लब के लिए उन्होंने कई मैच खेले। जिसमें उन्होंने 622 रन बनाए और 29 विकेट हासिल किए। वह अंडर-16, अंडर-18 इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

READ MORE : खत्म माना जाता था करिययर! टेस्ट के बाद अब धोनी के इस धाकड़ बल्लेबाज का हुआ वनडे टीम में एंट्री, कठिन तपस्या के बाद 5 साल बाद वापसी