भारत ने साल 2011 में विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद से भारतीय टीम विश्व चैम्पियन नहीं बन पायी है। उस साल भारत को विश्व चैम्पियन में बनाने में भारत के आलराउंडर युवराज सिंह का महत्वपूर्ण रोल रहा था। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला था। अब भारत में 12 साल बाद एक बार फिर में विश्व कप का आयोजन होना है। इस विश्व कप के पहले भारत को एक बार फिर एक युवराज सिंह की तलाश है। जो शायद इस साल आईपीएल में पूरी हो गई है।

युवराज सिंह जैसे छक्का लगाता यह खिलाड़ी

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह अपने बड़े बड़े छक्कों के लिए भी जाने जाते थे। उन्हें सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता था। अब आईपीएल में एक युवा खिलाड़ी उनकी तरह ही बड़े बड़े छक्के लगा रहा है। जिसका नाम तिलक वर्मा, जो इस साल मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं।

तिलक वर्मा इस आईपीएल में शुरू से ही फार्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीजन के पहले ही मैच में शानदार 83 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 7 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। उनकी इस पारी से सभी लोग खासे प्रभावित हुए थे। इस पारी के बाद भी उन्होंने कई और पारियां खेली है।

भारतीय टीम में शामिल करने की मांग

तिलक वर्मा युवराज सिंह की तरह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उनके हालिया प्रदर्शन को देखकर कई फैंस ने उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं ताकि वह टीम इंडिया को इस साल युवराज सिंह की तरह विश्व चैम्पियन बना सके।

तिलक वर्मा का घरेलू रिकॉर्ड भी काफी बेहतरीन है। तिलक वर्मा ने अभी तक के करियर में फर्स्ट क्लास में 7, लिस्ट ए में 25 और टी20 में कुल 41 मैच खेले हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में एक शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 409 रन बनाए। वहीं, लिस्ट ए में उन्होंने 5 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने 1236 रन बनाए और 8 विकेट झटके। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 37.91 के औसत से 1289 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी लिए हैं।

ALSO READ:डी कॉक के जगह ओपनिंग करने वाले काईल मेयर्स ने जीत के बाद दिया बयान, बताया- क्यों नहीं मारा ज्यादा छक्का