बीते दिनों भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के विरूध्द 209 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कमान कौन संभालेंगा। आईये जानते है एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में।

रोहित शर्मा की जगह संभालेंगे कप्तानी

दरअसल रोहित शर्मा जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं साथ ही वह टीम की कप्तानी भी छोड सकते हैं तो सबके मन में सवाल यह उठ रहा है कि रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम की कमान कौन संभालेगा तो इसका सबसे बड़ा जवाब हाल ही में श्रेयस अय्यर के रूप में सामने आया था। जो भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम के प्रमुख बल्लेबाज है।

श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए साल 2017 में शुरुआत की थी। उन्होंने तब से लेकर अब तक भारत के लिए अभी तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.40 की बल्लेबाजी औसत से 666 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस समय चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

कप्तानी का अनुभव भी है

श्रेयस अय्यर भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए प्रबल दावेदार हैं। उन्हें कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने साल 2019 – 20 में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

यही कारण है कि आने वाले भारतीय टीम की कप्तानी उन्हें सौंपी जा सकती है। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम की भी कमान संभाल चुके हैं। वें टीम को घरेलू टूर्नामेंट भी जिता चुके हैं।

ALSO READ:विश्वकप 2023 से भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल का हुआ एलान, इन देशो के साथ होगा खेली जायेगी इतनी सीरीज