कहते हैं कि अगर हिम्मत और जुनून हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं कुछ ऐसा ही कहानी है, केन्या के बल्लेबाज पुष्कर सिंह की। जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत तो मुंबई से की थी लेकिन अब वें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट केन्या की ओर से खेल रहे हैं। वें इस समय आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आईये जानते है इस खिलाड़ी की कहानी के बारे में।

मुंबई छोड़ केन्या का किया रूख

पुष्कर सिंह का कहानी काफी संघर्षपूर्ण है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। बचपन में ही उनके पिता बचपन में ही गुजर गए लेकिन उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा। पुष्कर को घर चलाने के लिए पैसों का इंतजाम भी करना था, तो क्रिकेटर बनने का सपना भी वह अधूरा नहीं छोड़ना चाहते थे। मुंबई की अंडर 16 टीम की कप्तानी कर चुके पुष्कर के राह आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और उनका संघर्ष लगातार जारी रहा।

उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाबजूद मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दूसरे देश खेलने का निर्णय लिया। इसके बाद पुष्कर ने टेस्ट नहीं खेलने वाले कई देशों में अप्लाई करना शुरू किया। एक दिन किस्मत ने पुष्कर के घर का दरवाजा खटखटाया और उनको केन्या की तरफ से खेलने का बुलावा आया।

केन्या के साथ साइन किया काॅन्ट्रैक्ट

पुष्कर ने केन्या क्रिकेट का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और अपना क्रिकेट करियर बनाने केन्या पहुंच गए। केन्या में पहुंचने के बाद पुष्कर ने रूआरका स्पोर्ट्स क्लब को जॉइन किया। पुष्कर दिन में नौकरी करते थे, तो रात को क्रिकेट खेला करते थे। नौकरी से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा वो घर भेजा करते थे, ताकि परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें।

इसके बाद जल्द ही उन्होंने केन्या के घरेलू क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली। उन्होंने उन्होंने 12 मैचों में 518 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 3 फिफ्टी शामिल रही। इसके बाद हाल ही में उन्होंने केन्या की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। पुष्कर ने बताया कि वह 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में केन्या की टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।

ALSO READ:भारत को मिल गया लक्ष्मीपति बालाजी का नया अवतार, गेंद थामते खौफ में आ जाते है बल्लेबाज, टीम इंडिया में एंट्री मारने को तैयार!