मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

रविवार को आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हो रही है। जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा शुरुआती प्लेइंग इलेवन में टीम का हिस्सा नहीं बने। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तान के तौर पर टाॅस कराने के लिए आए। इसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि रोहित शर्मा कहां गए।

रोहित शर्मा की जगह आए सूर्यकुमार यादव

टाॅस के दौरान रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव आए। उन्होंने टाॅस जीत और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। वह रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने आए। काफी लंबे समय बाद आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह कोई और मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभल रहे हैं।

इस मैच में रोहित शर्मा इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, वह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच में खेलने उतर सकते हैं। रोहित के पेट में इंफेक्शन हो गया है, जिसके चलते वह मैदान में नहीं उतरे हैं। यह बात साफ है कि वह आगामी मैचों में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है।

अर्जुन तेंदुलकर ने किया पदार्पण

वही आपको बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में पदार्पण किया। जो सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर पहली ऐसी बाप – बेटे की जोड़ी बनी। जिन्होंने आईपीएल में एक ही टीम के प्रतिनिधित्व किया हो।

वही अर्जुन तेंदुलकर के अलावा इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के डान यानसेन ने भी पदार्पण किया। वह माको यानसेन के जुड़वा भाई है। इन दोनों भाईयों की पहली ऐसी जुड़वा भाईयों की जोड़ी बन गई है। जिन्होंने आईपीएल में हिस्सा लिया है।

ALSO READ:RR vs GT: अश्विन अन्ना ने मचायी तबाही, ठोका चौका-छक्का, हेटमायार ने मचाया ग़दर, गुजरात के खिलाफ अंतिम ओवर में दिलाया जीत