धोनी-रैना

क्रिकेट की दुनिया में कुछ क्रिकेटर एक दूसरे के बहुत अच्छे होते हैं। जिनके उदाहरण पूरी क्रिकेट की दुनिया में दिया जाता है। कुछ ऐसे ही अच्छे दोस्त है भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में बेस्ट फ्रेंड भी कहा जाता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं।। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

धोनी इस बात से चिढ़ाते थे

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने जियो सिनेमा पर होम ऑफ हीरोज शो में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने एम एस धोनी (MS Dhoni) से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया। रैना ने बताया कि क्यों नेट्स पर धोनी की गेंदबाजी का सामना करना सबसे मुश्किल हुआ करता था।

रैना ने आगे बताया कि अगर नेट्स पर धोनी किसी बल्लेबाज को एक बार आउट कर देते थे, तो उसके बाद काफी समय तक उसे इसके लिए चिढ़ाते रहते थे। हालांकि एम एस धोनी गेंदबाजी बहुत ही कम करते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बहुत ही कम मौकों पर गेंदबाजी की और विकेट चटकाए है।

मुथैया मुरलीधरन को बताया सबसे मुश्किल गेंदबाज

रैना से सवाल किया गया कि किस गेंदबाज का सामना करना उनको सबसे ज्यादा मुश्किल लगता था, इस पर उन्होंने जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है कि मुथैया मुरलीधरन और लसिथ मलिंगा, लेकिन नेट्स पर महेंद्र सिंह धोनी सबसे मुश्किल गेंदबाज रहे हैं। अगर उन्होंने आपको नेट्स पर आउट कर लिया तो, तो फिर आप उनके साथ कम से कम एक या डेढ महीने तक बैठ नहीं सकते हो।

क्योंकि वह बार-बार आपको याद दिलाते रहेंगे कि उन्होंने कैसे आपको आउट किया। वो ऑफ स्पिन, मीडियम पेस, लेग स्पिन सब कर लेते हैं, इतना ही नहीं नेट्स पर वह यहां तक कि अपनी की गई नोबॉल को सही ठहराने में लगे रहते हैं। जब भी टेस्ट मैच होते थे वह गेंदबाजी जरूर करते थे और इंग्लैंड में तो उनकी गेंद खूब स्विंग भी होती थी।

गौरतलब है कि एम एस धोनी और सुरेश रैना दोनों ने साल 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Read More : जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, एनसीए में की गेंदबाजी, अब इस सीरीज से करेंगे वापसी