विराट कोहली और भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का विवाद जगजाहिर रहा है। इन दोनों के बीच का विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। जो अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। इस विवाद का असर शानिवार को आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में भी देखने को मिला।

सौरव गांगुली को कोहली ने घूरा?

मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में आरसीबी की ओर विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ओपनिंग करने आए। डू प्लेसिस तो जल्दी आउट हो गए लेकिन विराट कोहली एक छोर पर खड़े रहे। उन्होंने इस दौरान इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जमाया।

विराट कोहली अर्धशतक जमाने के बाद अपने आक्रमक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। जिसके बाद वें दिल्ली के डकआउट में बैठे सौरव गांगुली की तरफ कुछ इशारे करते हुए भी नजर आए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो पर कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/superking1815/status/1647234396444045313

विराट कोहली ने नहीं मिलाया हाथ

इसके बाद जब आरसीबी ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 23 रनों से पटखनी दी। तो इसके बाद जब आरसीबी और दिल्ली के खिलाड़ी एक दूसरे हाथ मिला रहे थे। उस दौरान भी विराट कोहली ने सौरव गांगुली से हाथ नहीं मिलाया। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से दूरी मनाते हुए नजर आए। जिसके कारण दोनों खिलाड़ियों के विवाद की बातें तेज हो गई है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच विवाद के बारे में खबरें आयी है। इसके पहले भी कई बार दोनों के बीच विवाद को लेकर खबरे सामने आयी है। कंई लोगों का मानना है कि सौरव गांगुली ने विराट कोहली से भारतीय टीम की कप्तानी छुड़वाई है।

ALSO READ:फर्नीचर की दुकान में छापेमारी के दौरान बरामद हुए सागौन के 35 चिरान, विभाग ने की फौरन कार्रवाई