लव ऐट फर्स्ट साइट को हमने फिल्मों में तो देखा ही है पर अब ये वास्तविक ज़िंदगी में भी सच होने लगा है। आईपीएल के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान के साथ यह हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलनेवाले सरफराज खान को आईपीएल का मैच देखने आई लड़की पसंद आ गई। स्टेडियम में युवती को देख सरफ़राज़ अपना दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। दोनों ही बड़े खुश नज़र आ रहे है। सरफराज खान और उनकी पत्नी की शादी की तस्वीरें भी सामने आई है।

सरफराज ने की कश्मीर में डेस्टिनेशन वेडिंग

मुंबई के सरफराज का दिल कश्मीर की लड़की पर आया है। दोनों ने हाल ही में शादी भी कर ली है। सरफराज की दुल्हनिया का नाम रोमाना जहूर है। उन्होंने कश्मीर में शोफिया जिले के पशपोरा गांव में शादी की है। शादी में दूल्हा बने सरफराज ब्लैक शेरवानी और उनकी दुल्हनिया रेड और गोल्डन कलर का लहंगा में नज़र आये।

शादी के फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। जिसमें सरफराज अपनी पत्नी का घूंगत उठा रहे है। उसके बाद रिंग पहना कर अपनी दुल्हनिया को सिर पर किस भी करते हैं। साथ ही उनकी दुल्हन उन्हें रिंग पहनती नज़र आई। रोमाना जहूर के माता-पिता और बहन के भी कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिसमें उनके पिता और बहन ने बताया कि किस तरह रोमाना की सरफराज से दिल्ली में मुलाकात हुई। दोनों के बीच की दोस्ती और प्यार की कहानी सुनाई। कैसे सरफराज के परिवारवाले शादी का रिश्ता लेकर आय, कैसे बात बनी और दोनों एकदूसरे के हो गए।

बहन को रिश्ते की उम्मीद नहीं थी

रोमाना की बहन ने कहा कि हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि इतना अच्छा रिश्ता आएगा। रोमाना दिल्ली में एमएससी  की पढ़ाई कर रही थी। सरफराज की कजिन भी रोमाना के साथ पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान रोमाना एक बार मैच देखने के लिए गई। कजिन ने ही सरफराज को रोमाना से मिलाया था। जिसके बाद सरफराज ने रोमाना से शादी करने की इच्छा जताई। परिवार तक बात पहुंची और रिश्ता तय हुआ।

बता दें कि सरफराज खान भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्टार प्लेयर हैं। उन्होंने आई पी एल में धूम मचाई है। हाल-फिलहाल में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। मगर बदकिस्मती से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सरफराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। आईपीएल में वो पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। सरफराज ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए क्रिकेट खेली है।

ALSO READ:ईशांत शर्मा ने बताया टेस्ट क्रिकेट करियर में इस खिलाड़ी के सामने गेंदबाजी करना है सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण