भारत देश में क्रिकेट जितना प्रसिद्ध है। उतना ही प्रसिद्ध भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी है। जहां अक्सर बेस्ट क्रिकेटर और बेस्ट कप्तान को लेकर बहस छिड़ी रहती है। इसको लेकर कई पाकिस्तान क्रिकेटर के बीच जमकर बहस होती है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट (Salman Butt) ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कौन है दुनिया का बेस्ट कप्तान।

इस कप्तान को बताया दुनिया का बेस्ट कप्तान

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट (Salman Butt) ने एक पाॅडकाॅस्ट में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने पाकिस्तान को विश्व कप जीतने वाले कप्तान इमरान खान (Imran Khan) और वर्तमान कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को छोड़कर इस कप्तान को दुनिया का बेस्ट कप्तान बताया है।

उन्होंने बात करते हुए कहा, “देखिए अगर पिछले 15 साल की बात की जाए, तो उसमें दुनिया के बेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं। वह नंबर वन कैप्टन हैं। वह हर तरह से लाजवाब कप्तान हैं। आप देख लें कि वो कभी भी मैदान पर जरूरत से ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आते हैं। वह कभी भी प्लेयर्स से उलझते हुए या चिल्लाते हुए दिखाई नहीं देते हैं। पूरी टीम उछल-कूद कर रही होगी, लेकिन वह अपनी जगह पर नॉर्मल होकर खड़े रहते हैं।”

तीनों आईसीसी ट्राॅफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के महानतम कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने साल 2007 में पहली बार कप्तानी संभाली थी। उसी साल उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी के अंदर में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का खिताब जिताया था। इसके बाद उन्होंने 28 साल के बाद साल 2011 में भारतीय टीम को पहली बार विश्व कप (World Cup) जिताया था।

इसके बाद साल 2013 में उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था। इसी के साथ वें आईसीसी ट्राॅफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को हर टूर्नामेंट जिताया था। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब भी जिताया था।

ALSO READ : IND vs WI: दूसरे टी20 से पहले लीक हुई टीम इंडिया की प्लेइंग XI, हार्दिक पांड्या ने किया 2 बड़े बदलाव! उमरान मलिक की हुई एंट्री