इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सोलवे सीजन की समाप्ति हो चुकी है। इस सीजन की ट्रॉफी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटन (GT) से छीन कर अपने नाम किया था। मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग से अपने दमदार प्रदर्शन से आईपीएल की पांच ट्रॉफी को अपने खेमे में शामिल किया है। ऐसे में आईपीएल 2023 (IPL 2023) की समाप्ति के बाद सभी यही बात कर रहे हैं कि, क्या एमएस धोनी (MS Dhoni) इस साल संन्यास लेंगे या नहीं। सूत्रों के अनुसार एमएस धोनी आईपीएल 2024 से पहले ही संन्यास ले सकते हैं।

धोनी की जगह यह खिलाड़ी होगा कप्तान

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के समाप्ति के बाद ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में पांचवा टॉफी को अपने नाम किया है। ऐसे में सभी फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि, यदि एमएस धोनी 2024 आईपीएल से पहले संयास ले लेते हैं तो उनकी जगह टीम की कप्तानी कौन करेगा। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि, यदि धोनी संन्यास लेते हैं तो उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को दी जा सकती है।

READ MORE :मोहम्मद सिराज को बिना आउट किये पवेलियन लौटी ऑस्ट्रेलिया टीम, अंपायर ने दी खिलाड़ियों को सजा

अंबाती रायडू ने भी लिया संन्यास

आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। ऐसे में उन्हें एक उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। इसी कड़ी में लोग कयास लगा रहे हैं कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग से कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास जा सकती है। इसी के साथ आपको बता दें कि, धोनी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज अंबाती रायडू ने भी संन्यास की घोषणा कर दी है।

2024 आईपीएल में ऐसी होगी CSK की टीम

ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी 2024 से पहले ऑक्शन में कोई ज्यादा बदलाव नहीं करती है तो 2024 में कुछ इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नजर आएगी। जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, द्वैत प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, अकाश सिंह, महेश तीक्षणा, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला शामिल हो सकते है।

Also Read: VIDEO: रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई, 17 चौके-3 छक्के की मदद से खेल डाली 188 रन की तूफानी पारी