रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक 5 बार कॉफी को जीता है। मुंबई इंडियन से 2013, 2015, 2017, 2019,2020 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यही कारण है कि, सभी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल का सबसे सफल कप्तान मानते हैं इस साल भी मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है।

25 मार्च 2023 को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह सीधा आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिड़ती हुई नजर आएगी।

यहां युवा सुपरस्टार बनते है..’

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी सालों तक रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला है। रोहित शर्मा ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि, उनकी यह सफलता इसलिए है क्योंकि उनकी टीम में शामिल बेस्ट प्लेयर की वजह से मिली है।

रोहित ने कहा कि, मुंबई में कड़ी मेहनत कर ऐसा माहौल बनाया जिसमें युवा प्लेयर्स सुपरस्टार बनते हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या का उदाहरण दिया। इसी के साथ रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग सालों से आईपीएल की बेस्ट स्काउटिंग टीमों में से एक है। उन्होंने बुमराह और हार्दिक जैसे टैलेंट खोजें।

बुमराह और हार्दिक जैसे टैलेंट को खोजा

जिओसिनेमा पर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि, हम एक सुपरस्टार टीम है लेकिन यह सुपरस्टार इस फ्रैंचाइज़ द्वारा बनाए गए हैं। सारे प्लेयर्स जिनका हम ज़िक्र करते हैं, वे सारे बड़े ऑक्शन पूल का हिस्सा थे। हमने इन प्लेयर्स को खरीदा। हमारी स्काउटिंग टीम ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। वे अहमदाबाद गए और जसप्रीत बुमराह तथा अक्षर पटेल को खोजा। हार्दिक और कृणाल, हमारे स्काउट्स ने उन्हें 2015 में खोजा और यहां लेकर आए। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।

Also Read:क्विंटन डीकॉक को SRH का डेविड वार्नर बनाने पर क्यों तुली है लखनऊ, क्रुणाल पंड्या ने बताया इसकी वजह