मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के एक बुरी खबर सामने आयी। जहां पिछले साल सड़क दुर्घटना के शिकार हुए ऋषभ पंत (RISHABH PANT) कम से कम 7-8 महीने तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे। जिसके कारण वह इस साल होने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2023) और भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर हो गए।

इस बात की जानकारी क्रिकेट बेबसाइट क्रिकिंइंफो ने दी। रिषभ पंत से जुड़ी इस खबर के आने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस तगड़ा झटका लगा। हालांकि फैंस ने पंत के जल्द ही ठीक होने की दुआ मांगी है।

7-8 महीने के लिए बाहर हुए ऋषभ पंत

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंत (RISHABH PANT) की वापसी में कुछ समय लगेगा और अगर वह जनवरी तक मैदान पर लौटने में कामयाब रहते हैं तो इसे काफी तेज रिकवरी माना जाएगा। ऐसे में पंत एशिया कप (ASIA CUP 2023) और वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। पंत उम्मीद से ज्यादा तेजी से रिकवर हो रहे हैं लेकिन उन्हें फिट होने में सात से आठ महीने लगेंगे। पंत को विकेटकीपिंग करने में और भी अधिक समय लग सकता है। शुरुआत में वह एक बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे सकते हैं।

वही आपको बता दें कि पंत इस महीने की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मैच स्टेडियम में दिखे थे। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित हुआ था। पंत एक्सीडेंट के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। वह दिल्ली की हौसलाअफजाई के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। पंत आईपीएल में दिल्ली के नियमित कप्तान हैं। पंत की गैर मौजूदगी में आईपीएल 2023 दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं।

एनसीए पहुंचे पंत

इस समय वें एनसीए में रिहेब कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर दी थी। गौरतलब है कि पिछले साल 30 दिसंबर को रिषभ पंत दिल्ली से रूड़की अपने घर न्यू ईयर बनाने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का बहुत भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी कार जलकर खाक हो गई थी। जबकि उस एक्सीडेंट में उन्हें काफी गंभीर चोटें आयी थी।

हादसे के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उन्हें देहरादून ले जाया गया। इसके कुछ दिनों बीसीसीआई ने उनके बेहतर इलाज में मुंबई के कोकिलबेन अस्पताल ले गए। जहां काफी दिनों तक वें भर्ती रहे हैं। उनके तीन लिगामेंट टूटने की भी खबर सामने आयी थी। उनकी 16 जनवरी को छुट्टी हो गई थी।

ALSO READ:GT vs MI: रोहित के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने चुनी घातक प्लेइंग XI, ऐसी होगी गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग XI