इंडियन प्रीमियर लीग के सोलवे सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस के साथ कई क्रिकेट दिग्गजों को भी खुश किया है। 23 साल के यशस्वी जायसवाल से लेकर रिंकू सिंह तक कई खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में कोहराम मचाया है।

यशस्वी जयसवाल ने आईपीएल के इस सीजन में मात्र 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाकर आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं रिंकू सिंह ने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाकर सभी की वाहवाही लूटी। कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह लगातार 5 छक्के लगाकर सिक्सर किंग बन गए हैं।

शर्टलेस होकर रिंकू सिंह ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ रिंकू सिंह आईपीएल के बाद भी लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रिंकू सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि, यह तस्वीर मालदीव्स की है जिसमें वह स्विमिंग पूल में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसी के साथ इस तस्वीर में रिंकू सिंह अपनी जेम्स बांड जैसी बॉडी और एब्स दिखाकर एक से बढ़कर एक पोज दे रहे हैं। रिंकू सिंह की ये बोल्ड फोटो देखकर सभी फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई।

शुभमन गिल की बहन भी हुई फ़िदा

बल्लेबाज रिंकू सिंह द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीरों को देखकर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल भी रिंकू सिंह की दीवानी बन गई है। शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने रिंकू सिंह के हॉट लुक को देखने के बाद कमेंट सेक्शन उनकी तारीफ में लिखा कि, “ओ हीरो।” शहनील के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

शहनील गिल के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने उनके कमेंट में लिखा कि, “लगता है भाभी मिल गई रिंकू भैया” वही नितीश राणा की वाइफ साची मारवाह ने भी कमेंट किया है. उन्होंने ‘अच्छा’ लिखते हुए एक हर्ट इमोजी भी बनाया है।

ALSO READ:ODI World Cup 2023: जसप्रीत बुमराह, शमी और सिराज होंगे बाहर! इन 3 खतरनाक गेंदबाजों की होगी एंट्री, ऐसी होगी प्लेइंग-XI