भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 7 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। बता दें कि, धोनी का जन्म झारखंड के रांची में हुआ था। ऐसे में रांची से निकलकर धोनी ने विश्व में अपना अलग ही नाम कमाया है। एमएस धोनी (MS Dhoni) को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह ज्यादा गुस्सा नहीं करते हैं। इसी के साथ एमएस धोनी एक ऐसे कप्तान भी है जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अक्सर अपना ज्यादातर समय अपनी पत्नी साक्षी और अपनी बेटी जीवा के साथ ही बिताते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि, धोनी का पहला प्यार कौन था ? धोनी के पहले प्यार की वजह से ही उनकी जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव आया है।

ऐसे में आपको बता दें कि, एमएस धोनी का पहला प्यार प्रियंका झा (Priyanka Jha) थी। धोनी की प्रियंका से मुलाकात उस दौरान हुई थी जब वह भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दोनों के बीच मुलाकातें होती रही और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती रही।

अधूरा रह गया महेंद्र सिंह धोनी का प्यार

ऐसे में आपको बता दें कि, एमएस धोनी का चयन भारतीय टीम में 2003 से 2004 के बीच हुआ था। सबसे पहले उन्हें जिंबाब्वे और केन्या के दौरे पर गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार पारी से सभी को प्रभावित किया था। ऐसे में धीरे-धीरे धोनी का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा था लेकिन इसी दौरान उनकी प्रेमिका के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो आज तक नहीं भुला पाए।

दरअसल जब धोनी अपने टूनामेंट में बीजी थे उस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की मौत एक कार एक्सीडेंट में हो गई। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को इस बारे में पता चला तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा।

ALSO READ:ODI WORLD CUP 2023 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान! बुमराह-भुवनेश्वर की हुई वापसी, देखें संभावित स्क्वाड