आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौट आयी है। टीम ने मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए अपने चित परिचित अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त दी। मैच में आरसीबी ने 200 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे मुंबई ने महज 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन छठवीं जीत रही। जिसके बाद टीम अंक तालिका में टाॅप 3 में पहुंच गई है।

मैक्सवेल और डू प्लेसिस ने लगाए अर्धशतक

मैच में घरेलू टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस फैसले को तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडाॅफ ने सही भी साबित किया। उन्होंने अपने पहले ही स्पैल में विराट कोहली को 1 रन और अनुज रावत को 6 रन पर आउट कर आरसीबी को शुरुआती झटके दिए।

इसके बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इसी बीच दोनों ने अपने अपने अर्धशतक पूरे किए। इसके बाद मैक्सवेल 68 रन और डू प्लेसिस 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अंत में दिनेश कार्तिक ने 30 रनों की पारी खेली। जिसके बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी

जवाब में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। इस दौरान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेदों पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने युवा बल्लेबाज निहाल बढेरा के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 गेदों पर 140 रनों की साझेदारी की और टीम को लक्ष्य के एकदम करीब ले गए। सूर्यकुमार यादव 35 गेदों पर 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इसके बाद टिम डेविड बिना खाते खोले आउट हो गए। इसके बाद अंत में निखिल बढेरा ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 6 विकेट से एक धमाकेदार जीत दिलाई। निहाल बढेरा 34 गेदों पर 52 रन बनाकर कैमरून ग्रीन के साथ नाबाद रहे।

ALSO READ:टूट गया अंबानी का सपना! बीच IPL में चोटिल होकर बाहर हुआ मुंबई इंडियंस का 8 करोड़ का खिलाड़ी, इस खिलाड़ी को तुरंत टीम में किया शामिल