IPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम लगातार ही खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। इसी कड़ी में टीम के एक प्रमुख गेंदबाज झाय रिचर्डसन भी चोटिल हैं। वहीं उनकी जगह राइली मेरेडिथ को रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि MI की टीम ने मेरेडिथ को 1.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि, इससे पहले राइली मेरेडिथ IPL में पंजाब और मुंबई दोनों ही टीमों के तरफ से खेल चुके हैं। हाल ही में मुंबई की टीम ने चोटिल स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह संदीप वॉरियर को अपनी टीम में जोड़ा था।

राइली मेरेडिथ ने झाय रिचर्डसन को किया रिप्लेस

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग की इंजरी हुई थी, जिस वजह से उनकी सर्जरी हुई है। यही वजह है कि वे इस बार IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने प्रेस रिलिज के जरिए बताया कि, “झाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग इंजरी से गुजर रहे हैं इसलिए वे IPL 2023 से बाहर हो गए हैं।”

गौरतलब है कि, झाय रिचर्डसन की जगह मुंबई की टीम में शामिल हुए शामिल हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने IPL 2022 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 8 मुकाबले में 8 विकेट अपने नाम किए थे।

चेन्नई के खिलाफ मैच में टीम से जुड़ जाएंगे मेरेडिथ

ऐसी खबरें हैं कि, राइली मेरेडिथ IPL 2023 टूर्नामेंट में CSK के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम के साथ जुड़ जाएंगे। जहां तक राइली मेरेडिथ के इंटरनेशनल करियर की बात है तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक 1 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। हालांकि एक मात्र वनडे मुकाबले में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम कुल 8 विकेट हैं।

इसके अलावा IPL में उन्होंने कुल 13 मुकाबले में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। IPL 2023 में अब तक हुए 1 मुकाबले में मुंबई की टीम को RCB के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मुंबई अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगा।

ALSO READ:भारत के इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों का एक ही एक्ट्रेस से चला सालों अफेयर, फिर भी मलते रह गए हाथ, कोई नहीं बसा पाया अपना घर