आईपीएल का 16 वें सीजन में ऐसी खबरें सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) इस साल आईपीएल से सन्यास ले लेंगे। बता दें कि, आईपीएल के इस सीजन में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस सीजन की शुरुआत से पहले ही कई लोग ऐसी कयास लगा रहे थे कि, एमएस धोनी (MS DHONI) का यह आखिरी आईपीएल होगा। क्योंकि उन्होंने पिछले साल यह कहा था कि वह चेन्नई में दर्शकों के सामने ही सन्यास लेना चाहेंगे और आईपीएल 2023 फिर से होम अवे फॉर्मेट पर खेला जा रहा है।

रिटायरमेंट को लेकर क्या सोच रहे धोनी ?

इसी कड़ी में 16 अप्रैल को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सुपर किंग्स के पब्लिक की बात उन्होंने खुद अपने संन्यास को लेकर चल रही हवाओं पर बड़ी बात कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह रिटायरमेंट को लेकर क्या सोच रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग से जुड़े एक इवेंट में संन्यास लेकर जब महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) से सवाल पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा था कि अभी इस पर फैसला लेने के लिए काफी वक्त है फिलहाल हमें एडमिन 2023 में काफी मैच खेलने हैं और अगर अभी मैं कुछ कहता हूं तो कोच पर दबाव आ सकता है।

Also Read:6 छक्का 6 चौका कूटने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए बोले डेवोन काॅनवे, कहा- ‘जब टीम में धोनी जैसे खिलाड़ी हो तो..’ 

क्या सच में संन्यास लेंगे MS DHONI ?

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI ) द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर लोग ऐसा ही सोच रहे हैं कि फिलहाल उनका इरादा आईपीएल से संन्यास लेने का नहीं है। एमएस धोनी तब तक संन्यास नहीं लेंगे जब तक चेन्नई सुपर किंग्स को एक नया लीडर नहीं मिल जाता।

आपको बता दें कि, हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने MS DHONI के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि, मैं 2000 प्रतिशत शियोर ही कि, MS DHONI इस साल आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। अब धोनी के इस बयान के बाद लोगों को लग रहा है कि एम एस धोनी अभी संन्यास नहीं ले सकते।

Also Read: ‘अगर वो दोनों होते तो 18 ओवर में ही मैच खत्म कर देते’, जीत के बाद RCB के इन 2 खिलाड़ियों के खौफ में दिखे एम एस धोनी