इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने आईपीएल 2023 की ट्राफी अपने नाम की थी। इस साल चेन्नई की टीम का प्रदर्शन काफी शानदार था, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल टीम पांचवी बार चैंपियन बनी थी। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी घुटने के चोट के चलते काफी परेशान दिखे थे।

MS Dhoni के फैंस के लिए आई बुरी खबर

हालांकि अब धोनी के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2024 से पहले सीएसके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है और सीएसके टीम के कप्तान धोनी आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले टीम से रिलीज हो सकते है संन्यास के ऐलान कर सकते है। आईपीएल 2024 तक धोनी लगभग 43 साल के हो जाएंगे। धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। क्योंकि, चेन्नई इस सीजन चैंपियन बनी थी और धोनी चाहेंगे कि, आईपीएल से संन्यास चैंपियन बनकर लिया जाए। लेकिन धोनी के संन्यास को लेकर संशय बना हुआ है।

आईपीएल में अबतक 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 से पहले कई खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है। अगर बात करें महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की तो धोनी ने अबतक आईपीएल में कुल 250 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 218 मैचों में बल्लेबाजी की है। और इस दौरान उन्होंने 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं।

ALSO READ:ICC WORLD CUP 2023 के बीच रोहित शर्मा का बड़ा बयान, संन्यास का किया ऐलान, 2 महीने में करेंगे ये काम