मुंबई इंडियंस

रविवार को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। जहां पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुंबई इंडियंस का अपने होम ग्रांउड पर दूसरा मुकाबला खेलेगी। इसके पहले टीम को अपने होम ग्रांउड पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों का हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब टीम वापसी कर अपने घर में पहली जीत हासिल करना चाहेगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है।

टाॅप ऑर्डर

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में ईशान किशन और रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतर सकते हैं। पिछले मैच में दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की थी। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था। टीम इस मैच में भी कप्तान से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इसके अलावा नंबर 3 पर टीम के लिए कैमरून ग्रीन या तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मध्यक्रम

मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम काफी मजबूत है। लेकिन टीम के कई खिलाड़ी इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। खासतौर पर सूर्यकुमार यादव जो लगातार फ्लाॅप साबित हो रहे हैं। उनके अलावा क्रिस्टीन स्टब्स और टिम डेविड भी अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे है। टीम को इनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में जोफ्रा अर्चार की वापसी हो सकती है। उनके आने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत हो सकती है। टीम के पास जेसन बेहरनडॉर्फ़ और रितिक शौकीन जैसे तेज गेंदबाज है। इनके अलावा स्पिनर के तौर पर पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय बड़ी ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। जो उन्हें इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अरशद खान या अर्जुन तेंदुलकर को इस्तेमाल कर सकती है। जो अपने आलराउंड प्रदर्शन से मैच का रूख पलट सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा ( कप्तान) , ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रितिक शौकीन, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जोफ़्रा आर्चर और जेसन बेहरनडॉर्फ़

ALSO READ:IPL 2023 Virat Kohli : मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद बताया कि वो आउट होने पर क्यों निराश हुए