विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारतीय टीम के सितारे आराम कर रहे हैं। अधिकांश खिलाड़ी इस समय छुट्टीयां मना रहे हैं। हाल ही में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज भी आईपीएल के बाद छुट्टीयां मना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की।

बांके बिहारी पहुंचे कुलदीप यादव

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वृंदावन की गलियों में टहलते हुए और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में कुलदीप यादव के साथ उनकी मां भी नजर आ रही है।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “राधे गोविंदा। उन्होंने हैशटैग – राधे कृष्ण और वृंदावन लगाया। कुलदीप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में पोस्ट पर 25 हजार से अधिक लाइक्स आ गए।

आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन

वही आपको बता दें कि कुलदीप यादव इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। कुलदीप ने 16वें सीजन में 14 मैचों में 10 विकेट चटकाए।  उन्होंने टीम को कई मैचों में महत्वपूर्ण दिलाई और टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वही उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे और टी20 मैच क्रमश: 22 मार्च और 1 फरवरी 2023 को खेला था। वह आखिरी बार टेस्ट में दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। कुलदीप ने इस टेस्ट में 8 विकेट चटकाए और पहली पारी में 114 गेंदों में 40 रन जुटाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

ALSO READ:फ्लावर नहीं फायर है ये खिलाड़ी, मैदान में छक्को की कर देता हुई बारिश, अब टीम इंडिया में धोनी की कमी करेगा पूरा