इंडियन प्रीमियर लीग के सोलवे सीजन का 63 वां मुकाबला लखनऊ सुपर साइंस और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्पोर्ट्ज सिटी में खेला जाना है। लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया है। इस घटना का खुलासा अर्जुन तेंदुलकर ने खुद तब किया जब वह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ियों से मिल रहे थे।

अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा

16 मई को लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स ने सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अर्जुन मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि, कुत्ते ने उन्हें काट लिया है। इसमें उनकी बॉलिंग आर्म की उंगलियों में चोट लगी है जिसकी वजह से गहरा गांव भी बना हुआ है। ‌

नेट्स में बॉलिंग करते नजर आए अर्जुन तेंदुलकर

ऐसा बताया जा रहा है कि, कुत्ते के काटने का घाव इतना ज्यादा गहरा है कि उनका करियर भी बर्बाद हो सकता था। अर्जुन तेंदुलकर की उंगली में लगा घाव धीरे-धीरे भर रहा है इसी के साथ उन्होंने नेट पर बॉलिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं। अभी तक उन्होंने आईपीएल में 4 मैच खेले हैं जिसके बाद में टीम से बाहर हो गए थे।

Also Read: CSK VS KKR: धोनी के जिगरी यार ने डुबाई CSK की नैया, जिस मैदान पर धोनी नही छू पाए गेंद वहा रिंकू सिंह ने जमकर मचाया कोहराम 6 विकेट से मिली जीत