IPL की कोई ट्रॉफी जीते बिना भी Virat Kohli को है इस बात पर नाज, कहा- अगर मैं गलत नहीं तो RCB......
IPL की कोई ट्रॉफी जीते बिना भी Virat Kohli को है इस बात पर नाज, कहा- अगर मैं गलत नहीं तो RCB......

पिछले 16 सीजन से RCB लगातार आईपीएल (IPL) ट्राफी जीतने में असफल रही है। बता दें कि इसकी वजह से RCB की मैनेजमेंट ने टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को कप्तानी से हटा दिया था। जिसके बाद अनुभवी फाफ डू प्लेसी (Faf du plessis) को कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर से RCB अपना कप्तान बदलने का फैसला कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी जगह अब टीम की कप्तानी फिर से विराट कोहली (Virat Kohli) को दी जा सकती है।

Virat Kohli संभालेंगे RCB की कप्तानी

विराट कोहली (Virat Kohli) उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी की तरफ से आईपीएल (IPL) में भाग लिया है। विराट ने अपने करियर में लंबे समय तक आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी RCB की कमान अपने हाथों में संभाली थी। साल 2016 में विराट की कप्तानी में RCB ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक थी लेकिन वो एक भी ट्राफी नहीं जीत पाए है।

अगर हम बात करें विराट कोहली के आईपीएल करियर की तो वो बहुत ही शानदार है। विराट आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। विराट ने आईपीएल करियर में खेले गए 237 मैचों की 229 पारियों में 37.25 की औसत और 130.02 के स्ट्राइक रेट से 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 7 शतकीय और 50 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

Read More : ‘अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करना सिख लिया हूं..’, Asia Cup 2023 से पहले Virat Kohli का बड़ा खुलासा