इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। आपकी जानकारी के​ लिए बता दें कि आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में आगामी सीजन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है। आईपीएल 2023 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन भी शानदार था लेकिन टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। जिसकी वजह से अब आने वाले दिनों में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में कई बड़े बदलाव होने जा रही है। अब इसी बीच मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

IPL 2024 में इस खिलाड़ी पर दांव लगा सकती हैं Mumbai Indians

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस 32 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी लोगन वैन बीक (Logan van Beek) को अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है। बता दें कि, लोगन वेरजस वैन बीक नीदरलैंड टीम की तरफ से खेलते हैं। वह इस समय बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लोगन वैन बीक को खतरनाक ऑलराउंडर कहा जाता है। वो अपने दम पर मैच जीता सकते हैं। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम लोगन वैन बीक पर पैसों की बरसात कर सकती है।

वैन बीक इंटरनेशनल करियर

लोगन वैन बीक के अगर हम इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अबतक नीदरलैंड टीम की तरफ से 25 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 34 विकेट झटके हैं और साथ ही बल्ले से 337 रन बनाए हैं।

ALSO READ:AUS vs SA: क्विंटन डि कॉक ने लखनऊ में काटा गदर, ठोका तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से चटाया धुल, मिला शर्मनाक हार