मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 (IPL 2024) को ​लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का अगला सीजन अगले साल जून के महीने में होने की संभावना है। इसी बीच अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन से पहले टीम में बड़ा बदलाव देखने को​ मिलने वाला है। 12 साल से मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम आईपीएल 2024 में कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने जा रही है। उनकी जगह अब किसी और खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया जाएगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? आइए जानत हैं इस लेख में-

12 साल बाद Rohit Sharma को रिलीज करने जा रही मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम पिछले कुछ सालों से काफी संघर्ष करती दिख रही है। साल 2023 में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ में अपनी जगह जरूर बनाई थी। लेकिन मुंबई की खिताबी रेस को गुजरात टाइटंस ने रोक दिया था। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। पूरे 14 मैचों में सिर्फ 1-2 मैचों में ही उनका बल्ला चला था।

सूर्या नहीं बल्कि ये खिलाड़ी होगा MI का नया कप्तान

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में अब पहले की तरह न कप्तानी कर पा रहे हैं और न ही बल्लेबाजी। जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस अब उन्हें आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से हटा सकती है। अगले सीजन रोहित शर्मा टीम के कप्तान नहीं होंगे। जिस प्रकार से मुंबई इंडियंस की परफॉरमेंस रही है उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है।

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी जगह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को नया कप्तान बनाया जा सकता है। रोहित शर्मा के बाद अभी जसप्रीत बुमराह ही टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से हैं। उनकी उम्र भी उनके पक्ष में जाती है। हालांकि इन कयासों और खबरों में कितनी सच्चाई है ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।

Read More : Rohit Sharma की वजह से बर्बाद की कागार पर पहुंच गया इन 3 खिलाड़ियों का करियर