MS DHONI

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) टूर्नामेंट में 3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 12 रनों से पटखनी दी थी। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली और शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया था।

लेकिन दर्शकों के बीच सारी लाईमलाइट ले गए महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)। दरअसल 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के तूफानी गेंदबाज मार्क वुड (Mark wood) की लगातार दो गेंदों पर छक्का जड़ दिया था। अब खुद ही मार्क वुड ने धोनी को इस शॉट पर अपना रिएक्शन दिया है।

हैरान रह गए थे मार्क वुड

आपको बता दें कि, IPL 2023 के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी के आखिरी ओवर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रीज पर आए थे। उस समय गेंदबाजी मार्क वुड (Mark wood) कर रहे थे। मार्क वुड ने धोनी के शॉट्स पर कहा कि,

“धोनी जब बैटिंग के लिए आए तो मैदान पर निश्चित ही काफी शोर मचा था। वहीं जब उन्होंने 2 छक्के जड़े तब तो फैंस का शोर देखने लायक था।”

गौरतलब है कि, चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में मार्क वुड (Mark wood) ने पहली ही गेंद पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का विकेट झटका था। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए। उन्होंने आते ही मार्क वुड की बॉल पर थर्ड मैन की तरफ छक्का जड़ दिया। फिर दूसरी गेंद पर धोनी ने मिडविकेट पर विशालकाय छक्का जड़ा। फिर क्या था, मैदान पर धोनी-धोनी की गूंज हो रही थी।

ALSO READ: IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 5 रनों से दी मात, प्लेयर ऑफ द मैच बने नाथन एलिस, इन्हें दिया जीत का श्रेय

काफी फेमस हैं एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन वे IPL टूर्नामेंट का अभी भी हिस्सा हैं और IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स उनकी ही कप्तानी में खेल रही है। अगर बात करें IPL में धोनी की कप्तानी की तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार चैंपियन बनाया है।

इस तरह से धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे सबसे सफल कप्तान में शूमार हैं। यही वजह है की साउथ में उन्हें थाला धोनी के नाम से जाना जाता है। हालांकि IPL 2022 में धोनी की टीम चेन्नई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। लेकिन इस बार फैंस की धोनी से यही उम्मीद है कि खिताब चेन्नई के नाम करवाएं।

Read More : IPL 2023: केन विलियमसन के बाद अब दुनिया का सबसे घातक बल्लेबाज हो सकता है पूरे आईपीएल से बाहर! राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका