इंडियन प्रीमियर लीग के सोलवे सीजन का 54 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के 1 स्टार बॉलर चोटिल होने के कारण मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर हो गए हैं। जिसकी वजह से टीम के आगमी मैचों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जोफ्रा आर्चर की रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

मुंबई इंडियंस टीम के ताल बॉलर जोफ्रा आर्चर चोट लगने के कारण टीम से आदमी मैचों के लिए बाहर हो गए हैं ऐसे में मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बता दें कि, जोफ्रा आर्चर की जगह उनकी टीम के साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन बाकी टूर्नामेंट में मुंबई का हिस्सा होंगे। क्रिस जॉर्डन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में दो करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

आईपीएल और खुद फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी दी है कि, जॉर्डन आईपीएल में खेलेंगे। वहीं मुंबई इंडियंस ने बताया कि, क्रिस जॉर्डन ने जोफ्रा आर्चर की जगाली है जिसकी रिकवरी और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि, जोफ्रा आर्चर अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौटेंगे।

पॉइंट्स पर मुंबई इंडियंस की हालत

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस 10 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल पर आठवें नंबर पर विराजमान है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा वहीं पांच में उन्हें जीत मिली। इसी के साथ अगर आरसीबी की बात की जाए तो, आरसीबी भी पॉइंट टेबल पर 10 पॉइंट के साथ छठे नंबर पर बनी हुई है। आरसीबी का नेट रन रेट कम होने की वजह से आरसीबी छठे नंबर पर विराजमान है।

Also Read: अंतिम गेंद पर मिली जीत के बाद बोले कप्तान नितीश राणा, कहा- ‘यहां पहले लोग रसेल-रसेल चिल्लाते अब रिंकू-रिंकू, मुझे बहुत ख़ुशी हुई’