मंगलवार को क्रिकेट की वाइविल कही जाने वाली विज्डन ने साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के नाम जारी किए। जहां कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आए तो वही कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने पहली बार पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। इनमें महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय पुरूष टीम के युवा खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का नाम शामिल रहा।

हरमनप्रीत कौर को मिला प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

विज्डन ने साल 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान हरमनप्रीत कौर को साल 2022 की क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना। वह पहली ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर बनी है। जिन्हें विज्डन ने इस सम्मान के सम्मानित किया है। साल 2022 में उनका प्रदर्शन बड़ा ही लाजवाब रहा था। उन्होंने पूरे साल अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाया था।

इसके अलावा साल 2022 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को साल 1999 के बाद उनकी धरती पर पटखनी दी थी। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 111 गेंदों में 143 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वही उनकी कप्तानी में भारतीय राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भी पहुंची थी। जहां भारतीय टीम को 3 रन से शिकस्त मिली थी। हालांकि भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था।

सूर्यकुमार यादव को भी मिला सम्मान

हरमनप्रीत कौर के अलावा भारतीय पुरूष टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में भी चुना गया है। उन्होंने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय टी20 एक हजार से अधिक रन बनाए थे। वें यह कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे। वह इस समय भी दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज है।

वही इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया है। यह तीसरी बार मौका है जब स्टोक्स को इस सम्मान के साथ सम्मानित किया गया है। इसके पहले साल 2019 और 2020 मे उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

ALSO READ:मैच देखें आये फैंस ने विराट कोहली की बेटी Vamika को डेट के लिए पूछा, वायरल हुआ पोस्ट मचा बवाल, भड़के फैंस ने पेरेंट्स को सुनाई खरी-खोटी