हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर में से एक माने जाते हैं। वें कई बार अपने प्रदर्शन के कारण खूब सुर्खियां बटोरते है लेकिन कई बार मैदान के बाहर की गतिविधियों के कारण भी वें काफी सुर्खियां बटोरते है। इस समय भी उनकी शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह वीडियो की शादी की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या और उनकी नताशा स्टोनकोविच की शादी की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें पंखुड़ी शर्मा हार्दिक से जूते चुराई रस्म की डिमांड करती हैं। उसके बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर पूछते हैं कि कितना पैसा चाहिए? इससवाल के जवाब में पंखुड़ी शर्मा हार्दिक से 1 लाख रूपए की डिमांड करती हैं… फिर हार्दिक पांड्या पैसे ट्रांसफर करने के लिए कार्तिक को आवाज लगाते हैं।

वीडियो में पहले हार्दिक दो लाख बोलते हैं उसके बाद कहते हैं कि ‘आपको पांच लाख एक रुपये देता हूं. इस तरह हार्दिक पांड्या डिमांड से 5 गुणा अधिक पैसे देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दो बार की थी शादी

आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टोनकोविच की जोड़ी शुरू से ही सुर्खियों में रही है। दोनों काफी लंबे समय से सुर्खियों में थे। दोनों ने 1 जनवरी 2020 को दुबई में सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने उसी साल लाॅकडाउन के दौरान शादी भी की थी।

इसके कुछ समय दोनों को एक लड़का भी जन्मा था। इसके बाद इसी साल 14 फरवरी को दोनों एक बार फिर हिंदू और क्रिश्चियन रिति रिवाज से शादी की थी। जिसमें दोनों के परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए थे।

ALSO READ:‘मुझे कप्तानी न मिले इसलिए मेरे खिलाफ साजिश रची..’, भारतीय टीम का कप्तान ना बनाने पर छलका रविचंद्रन अश्विन का दर्द, लगाया आरोप