इंडियन क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) की कप्तानी में कई आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया है। आज के दौर में हर कोई महेंद्र सिंह धोनी का फैन है।‌ उनको देखने के लिए लाखों-करोड़ों किलोमीटर की यात्रा कर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट फिनिशर कहा जाता है चाहे फिर वह विरोधी टीम के लिए बड़े स्कोर खड़ा करना हो या फिर छक्का मार के मैच को समाप्त करना हो। धोनी के इन्हीं अंदाज के कारण फैंस उन पर अपनी जान छिड़कते हैं।

इस खिलाड़ी के लिए गेंदबाजी करना होता था मुश्किल

इसी कड़ी में आईपीएल में कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) से पूछा गया कि आपको एमएस धोनी या रोहित शर्मा के बीच किस बल्लेबाज के आगे गेंदबाजी करने में ज्यादा समस्या होती थी। इस सवाल का जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा।

स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव में कमेंट्री करते हुए कहा कि, रोहित शर्मा किसी भी दिन किसी भी समय गेंदबाजी करने के लिए बहुत मुश्किल बल्लेबाज है उन्होंने आगे कहा कि, मैंने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ ज्यादा गेंदबाजी नहीं की क्योंकि जब तक वह बल्लेबाजी करने आए मेरा स्पेल लगभग खत्म हो चुका था।

इस खिलाड़ी को बताया खतरनाक

उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन मैंने कितनी भी गेंदबाजी की हो उसे भी आउट किया हो खेल के आखिरी 3 ओवर में एमएस धोनी बहुत खतरनाक खिलाड़ी था लेकिन मेरे ज्यादातर ओवर उस समय तक खत्म हो चुके थे। लेकिन अगर हम कुल मिलाकर बात करें तो रोहित शर्मा कौशल के मामले में एक क्लास खिलाड़ी है।

उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशिंग की तारीफ करते हुए कहा कि, धोनी जब अंत में फिनिशर के रूप में आते थे तो खेल के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हुआ करते थे लेकिन अगर रोहित शुरू से अंत तक बल्लेबाजी करते हैं तो उनसे बेहतर खिलाड़ी और कोई नहीं है।

Also Read: MI vs GT: आज IPL में होगा 2 भारतीय कप्तान के बीच भिड़ंत, हार्दिक पांड्या के खिलाफ ऐसी होगी रोहित की प्लेइंग XI!