Mahendra Singh Dhoni

आईपीएल 2023 (IPL 2023) अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। इसका एक क्वालीफायर मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 15 रनों से हराकर आईपीएल 2023 (IPL 2023) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 157 रन ही बना पाई।

आईपीएल 2023 की पहली फाइनलिस्ट टीम बनी CSK

ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल के सोलवे सीजन की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने फाइनल में अपनी जगह बना ली हो। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने धोनी के बारे में एक भावुक कर देने वाला किस्सा उनके फैंस के साथ साझा किया। वैसे तो हर कोई महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल कह कर बुलाता है क्योंकि उन्हें मैदान पर ज्यादा दिया करते हुए नहीं देखा गया है। वह हर चीज को काफी कुल तरीके से सुलझाने की कोशिश करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

इस दौरान रो गए थे महेंद्र सिंह धोनी

इसी कड़ी में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने महेंद्र सिंह धोनी से रिलेटेड एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सभी हैरान है. कमेंट्री के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि, साल 2018 में जब चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई थी दो साल के बैन के बाद, तो टीम का डिनर रखा गया था होटल में, और मैंने बहुत बार सुना है कि Men’s Dont Cry, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी वहां रोए, इमोशनल हो गए थे।

इसी के साथ कमेंट्री करते हुए पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर ने भी कहा कि, जी हां मैं भी उस समय उधर ही था वह काफी इमोशनल मोमेंट था वहां से मुझे यकीन हो गया कि यह टीम उनके दिल के कितने करीब है और कितना चाहते हैं इस टीम को एक फैमिली की तरह वह हम सबके लिए काफी इमोशनल था।

Also Read: फाइनल के लिए आह होगा गुजरात बनाम मुंबई में जंग, हार कर बाहर होने वाली टीम पर भी बरसेंगे खूब पैसे, जानिए कितनी मिलेगी रकम