साल सितंबर में एशिया कप खेला जाएगा। इस मेंस एशिया कप के पहले हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप का आयोजन होना है। जिसके लिए हाल ही में टीम इंडिया की घोषणा हुई थी। इस टीम की कमान यश धुल को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए युवराज सिंह भी खेलते हुए नजर आएंगे। जो टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह नहीं बल्कि सौराष्ट्र के युवा बल्लेबाज युवराज सिंह ढोढिया है। जो घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। युवराज सिंह डोडिया सौराष्ट्र टीम की तरफ से खेलते हैं और उन्हें एशिया कप के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि, युवराज सिंह डोडिया ने अबतक 6 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेलें हैं जिसमें उन्होंने 30 विकेट झटके हैं और 26 रन बनाए हैं।

13 जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट

वही आपको बता दें कि श्रींलका में पुरुष इमर्जिंग एशिया कप 2023 खेला जाएगा। एशिया कप 2023 की शुरुआत 13 जुलाई से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। श्रीलंका में खेले जाने वाले पुरुष इमर्जिंग एशिया कप 2023 में दो ग्रुप में डिवाइड किया गया है। ग्रुप ए में भारत ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और श्रीलंका ए की टीम है। जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए ओमान और संयुक्त अरब अमीरात की टीम शामिल है।

भारतीय टीम: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश धूल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराज सिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर।

ALSO READ:6,4,4,4,4,4,4 वेस्टइंडीज मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का आया जलजला, तूफानी अर्शधतक ठोक मचाया तूफ़ान, खौफ में कैरेबियाई टीम