सोमवार को आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में गुजरात टाइटन्स की ओर से शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ओपनिंग करने आए।

धोनी ने गोली की रफ्तार से किया स्टाम्प

मैच में गुजरात टाइटन्स की ओर से शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ओपनिंग करने आए। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार शुरूआत की। शुभमन गिल ने एक बार फिर आते ही ताबड़तोड़ शाॅट्स लगाए और धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े।

शुभमन गिल अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे। उसी दौरान पावरप्ले के बाद रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने आए। उन्होंने ओवर की छठवीं गेंद पर शुभमन गिल को चकमा दिया। गेंद सीधे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में गई। इसके बाद धोनी ने अपनी स्पीड दिखाते हुए शुभमन गिल को स्टाम्प आउट किया और चेन्नई को पहला विकेट दिलाया।

साईं सुदर्शन ने मचाया तहलका

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने धमाकेदार 47 गेंद में 96 रनों की पारी खेली। वह सिर्फ 4 रन से शतक बनाने से चूक गए।

फैंस हुए खुश

धोनी की इस गोली रफ्तार से रन आउट देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए। धोनी की स्टाम्पटिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। इस वीडियो को कई फैंस ने पसंद किया एवं कई लोगों ने इस पर जमकर कई कमेंट भी किए।

ALSO READ:IPL 2023: आखिरकार रद्द होने से बचाया गया मैच अब कल होगा फाइनल, कब से शुरू होगा मैच, कल हुई बारिश तो कौन बनेगा विजेता, जानिए सबकुछ