जब से भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने फिर से मैदान पर वापसी की है तब से वें लगातार अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लगातार सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई और अब वें फाइनल में अर्धशतक लगाने के बाद सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर रहाणे ने एक बड़ा खुलासा किया है।

रहाणे ने किया खुलासा

दरअसल जब से अंजिक्य रहाणे एक नए रूप में नजर आ रहे हैं तब से उनके नए रूप के पीछा का कारण महेंद्र सिंह धोनी को माना जा रहा है। क्योंकि धोनी उस टीम के कप्तान थे जिसके लिए अंजिक्य रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अंजिक्य रहाणे का 7 शब्दों का मूलमंत्र दिया था। जो अब रहाणे की सफलता वजह बन गया है।

जब अंजिक्य रहाणे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। उस दौरान माही ने रहाणे से कहा, ‘खेल का मजा उठाओ, टेंशन मत लो।’ माही के इन शब्दों ने रहाणे को कॉन्फिडेंस दिया और उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई को चैंपियन बनाने में तो योगदान दिया ही साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप फाइनल के दल में भी उन्हें मौका मिला।

भारत के लिए खेली बहुमूल्यीय पारी

अंजिक्य रहाणे ने 18 महीने बाद भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। जहां एक समय पहली पारी में भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 71 रन था। इसके बाद पहले रहाणे ने जडेजा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 71 रन जोड़े।

इसके बाद शादुल ठाकुर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 109 रनों की बहुमूल्यीय साझेदारी की और टीम को सकंट से निकाला। रहाणे ने 89 रनों की बहुमूल्यीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 296 रन बनाए।

ALSO READ:ICC का बड़ा ऐलान, विश्वकप 2023 के लिए पाकिस्तान भारत आएगा या नहीं, पाकिस्तान से लिखित में लिया निर्णय