बीते महीने आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गुजरात टाइटन्स की टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी और पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इस खिताब के साथ ही DHONI आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी बन गए।

लेकिन इस फाइनल के बाद फैंस के मन के सवाल उठ रहा है कि क्या एम एस धोनी अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी।

CSK ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अक्सर अपने सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट शेयर करती रहती है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया। जिस वीडियो में धोनी सीढ़ियों पर चढ़ते हुए वापस पवेलियन की ओर लौट रहे हैं।वीडियो के साथ DHONI की भी कई तस्वीरें दिखाई गई हैं। साथ ही पोस्ट में लिखा गया है- ओ कैप्टन, माई कैप्टन।

सीएसके के द्वारा इस वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए। इस तरह धोनी के वापस लौटते हुए वीडियो और उसके साथ लिखे कैप्शन ने ‘थला’ के फैंस को भावुक कर दिया है। उन्हें ये डर सताने लगा है कि कहीं धोनी अपने संन्यास का ऐलान तो नहीं करने वाले।

संन्यास पर DHONI ने दिया था ये जवाब

हालांकि इस सीजन के फाइनल के बाद धोनी से एक सवाल किया गया था। जहां धोनी ने उस रात कहा था कि चेन्नई के फैंस से उन्हें बहुत प्यार मिला है और अगर वह फिट रहे तो अगले सीजन में लौट सकते हैं। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एम एस धोनी अगले सीजन भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

लेकिन इन सबके बावजूद धोनी के फैंस उनको अच्छे से जानते हैं कि वह कभी भी फैसला सुना सकते हैं, बिल्कुल उसी तरह, जैसे उन्होंने 15 अगस्त 2020 को एक वीडियो पोस्ट कर अचानक संन्यास का ऐलान किया था। जिसके धोनी के लाखों करोड़ों फैंस को तगड़ा झटका लगा था।

ALSO READ:जय शाह की चाल में पाकिस्तान हुआ चित! Asia Cup 2023 के महज 4 मुकाबले होस्ट करेगा पाक, इस तारीख को पहला मैच, इस देश में होगा बाकी 9 मैच