भारतीय टीम को इस साल कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं जिसमें Asia Cup 2023 का नाम भी शामिल है। पिछले कुछ समय से एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर कई विवाद सामने आए थे लेकिन अबये सारे विवाद साफ होते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एशिया कप 2023 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल Asia Cup 2023 के आयोजन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ये टूर्नामेंट 18 दिन तक चलेगा। वही इसमें 13 मुकाबले खेले जाएंगे।

इस दिन से शुरू होगा Asia Cup 2023

पहले खबर सामने आई थी कि Asia Cup 2023 का आयोजन 17 सितंबर से किया जाएगा लेकिन अब पता चला है कि, एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला 31अगस्त को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी।

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जा रहा है जिसके पहले चार मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे वहीं बाकी के 9 मुकाबले श्रीलंका में होएंगे। भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला भी श्रीलंका में खेला जाएगा।

वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप 

इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, इस साल खेले जाने वाला Asia Cup 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा यानी हर मुकाबला 50 ओवर का होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इस साल वनडे वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है। ऐसे में सभी टीमें एशिया कप खेलकर वनडे वर्ल्ड कप की भी तैयारी कर पाएगी।

एशिया कप के लिए छह टीमों को तीन-तीन के ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा नेपाल को रखा है। वही ग्रुप बी में बांग्लादेश श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम में है। दोनों टीमों की सारी टीमें एक दूसरे के साथ मुकाबला करेंगी। इसके बाद जो टीम टॉप पर रहेगी वह सीधा पर सुपर 4 में जाएंगी। इसके बाद सुपर 4 के मुकाबले खेले जाएंगे और फिर सेमीफाइनल टीमें तय होंगी।

Also Read:WTC फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की होगी टीम से छुट्टी ? सौरव गांगुली ने बताई अंदर की बात