एशिया कप 2023 (ASIA CUP 2023) के लिए भारतीय टीम में कई अहम बदलाव किए गए हैं। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम बड़े-बड़े टूर्नामेंट जीत चुकी है। इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार मिलने के बाद वर्ल्ड कप और एशिया कप जीतने के लिए भारतीय टीम के पास एक सुनहरा मौका है। इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) एक संतुलित टीम बनाने के लिए लगातार कार्यरत है।

एशिया और वर्ल्ड कप के लिए मजबूत टीम का चयन

बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप 2023 (WORLD CUP 2023) की मेजबानी भारत के पास है। वही एशिया कप 2023 (ASIA CUP 2023) श्रीलंका में खेला जाएगा और इसके लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दे कि 31 अगस्त से एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा। भारत के सभी मैच श्रीलंका में होंगे, जिसके लिए एक मजबूत टीम का चयन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एशिया कप 2023 के लिए चोटिल रहे ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

Also Read:कोच बनते ही राहुल द्रविड़ ने बर्बाद कर दिया इस होनहार क्रिकेटर का करियर, शास्त्री की कोचिंग टीम इंडिया का था मैच विनर

धोनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

एशिया कप 2023 (ASIA CUP 2023) में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के हाथों में रहेगी। वहीं इसमें दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा भी नजर आएंगे। वहीं धोनी टीम इंडिया के मेंटर के रूप में चुने गए हैं। बता दें कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी को बतौर मेंटर बनाया गया था वहीं बीसीसीआई ने दोबारा से उन्हें एशिया कप 2023 के लिए मेंटर बनाने की योजना बनाई है।

भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

एशिया कप 2023 के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक शामिल है।

Also Read:शुभमन-सारा के प्यार के बीच रोड़ा बना टीम इंडिया का यह क्रिकेटर ,खुल्लम-खुल्ला किया अपने प्यार का इजहार