अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए टीमों ने अपनी अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। कई टीमों के कोच बदले तो वहीं कई टीमों के कप्तान। वहीं आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में शेन बॉन्ड की जगह पर लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच के तौर पर शामिल किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं थी। जिसकी वजह से अब मुंबई इंडियंस कुछ खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।

Arjun Tendulkar का डूबा करियर

अनुमान लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इससे पहले साल 2023 के ऑक्शन से पहले भी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को रिलीज कर दिया था। बाद में 30 लाख रूपए की कीमत के साथ अर्जुन (Arjun Tendulkar) को अपनी टीम में शामिल किया था।

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज

इस साल आईपीएल के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 4 मैच खेले थे। जिसमे अर्जुन तेंदुलकर ने 3 विकेट लिए थे। गेंदबाजी करते हुए 9.35 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए थे। जिसके कारण उन्हें मुंबई की टीम मैनेजमेंट इस सीजन में ज्यादा मुकाबलों में खेलने का मौका भी नहीं दिया था।

ऐसे में कहा जा रहा है कि, अर्जुन तेंदुलकर को ख़राब प्रदर्शन की वजह से ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती हैं। इसके अलावा अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, मोहम्मद अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।

ALSO READ:BCCI ने बर्बाद किया इस भारतीय का टैलेंट, तो देश छोड़ विदेशी टीम का थामा हाथ, विश्वकप में भारत के खिलाफ मचाया कोहराम, लिया बदला