महेंद्र सिंह धोनी (DHONI) भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने भारतीय टीम को कई आईसीसी टूर्नामेंट अपनी कप्तानी में जिताए है। लेकिन DHONI की एक क्रिकेटर बनने की कहानी काफी संघर्षपूर्ण रही है। उन्होंने एक आम लड़के से एक बड़ा क्रिकेटर बनने का सफर काफी रोचक रहा है। हाल ही में उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया।

आकाश चोपड़ा ने शेयर किया किस्सा

जहां पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में एक किस्से को सुनाते हुए कहते हैं ‘साल 2004, इंडिया ए का जिम्मबाब्वे और केन्या का दौरा… महेंद्र सिंह धोनी रिजर्व विकेट कीपर हैं और दिनेश कार्तिक वो खिलाड़ी है जो 11 में खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में जाते हैं और दिनेश कार्तिक को बॉलिंग करते हैं और मैं उनसे कहता हूं क्यों कर रहे हो? वो आपका प्रतिद्वंदी है… अगर वो अच्छा करते रहेंगे तो आप नहीं खेलेंगे और वैसे भी आप बॉलर हैं नहीं…. जाकर विकेट कीपिंग करो… बैटिंग करो… पर बॉलिंग क्यों ?’

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा ‘धोनी ने कहा मुझे मत रोकिए…मुझे बॉलिंग करनी है अगर आपको बैटिंग करनी है तो आप भी कर लीजिए पर मुझे बॉलिंग करनी है। पीछे मुड़कर देखता हूं ना तो उस घटना का मतलब समझ में आता है धोनी दिनेश कार्तिक से और ना ही किसी ओर से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, धोनी का प्रतिद्वंदी सिर्फ एक था और वो खुद थे। इस वजह से जहां वह पहुंचे हैं वहीं पहुंच पाए हैं।’

साल 2004 में किया पदार्पण

इसके बाद दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए DHONI से पहले पदार्पण किया था। इसके बाद साल 2004 में महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। हालांकि वें पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

इसके बाद धोनी को अगले मैचों में मौका मिला। जहां उन्होंने पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी कर सभी को खासा प्रभावित किया। इसके बाद धीरे-धीरे वें आगे बढ़ते गए। उन्होंने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

ALSO READ:विश्वकप 2023 से भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल का हुआ एलान, इन देशो के साथ होगा खेली जायेगी इतनी सीरीज