mahendra-singh-dhoni

क्रिकेट प्रेमियों की जान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते और इसी वजह से ही फैंस उनको दिलों में बसा लेते हैं। महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते लेकिन उनकी खूबियां इतनी ज्यादा है कि वह सोशल मीडिया पर आ ही जाते हैं। वह कुछ ऐसे कारनामे कर देते हैं जिससे फैंस का दिल उन पर आ जाता है। अब धोनी की बात करें तो वह बाइक चलाने की बेहद ही शौकीन हैं। उन पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिखाया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी बाइक पर घूमने निकल जाया करते थे। साथ ही अपने बाइक भी खुद ठीक किया करते थे।

साथी खिलाड़ी के साथ बाइक चलाते हुए नजर आए धोनी

अब हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक ऐसा पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बाइक चलाते हुए और साथ ही राइड के मजे लेते हुए नजर आए हैं। बाइक चलाने की शौकीन धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। बाइक पर उनके साथ टीम इंडिया का साथी खिलाड़ी भी नजर आ रहा है। धोनी के साथ साथी खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि एस श्रीसंत है। श्रीसंत महेंद्र सिंह धोनी के साथ बाइक पर पीछे बैठते हुए नजर आए हैं और दोनों के बीच बातचीत जारी है।

Also Read:कोई टूरिस्ट प्लेस नहीं, लंदन में भजन-कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का- विराट कोहली, बाबा कृष्णदास महाराज की भजन में डूबे, देखें वीडियो

धोनी के पास मौजूद लग्जरी बाइक

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनके पास बाइक का पूरा भंडार हैं। उनके पास एक से एक लग्जरी बाइक मौजूद है। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह सिर्फ आईपीएल खेलते हुए नजर आए। साल 2023 के आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने पांचवीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को खिताब दिलाया। ऐसा माना जा रहा था कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखरी आईपीएल होगा। लेकिन अभी इस बात को लेकर कोई भी पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Also Read:एशेज में अंपायरिंग का मौका मिलते घमंड में डूबे नितिन मेनन, भारत के इन खिलाड़ीयों पर लगाया बेईमानी का आरोप, कहा- बदलवाना चाहते है निर्णय