बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पॉलीटिशियन राघव चड्ढा के साथ 13 मई को सगाई की है। जिसकी खास फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान भी शामिल हुए और दोनों को आशीर्वाद दिया।

वही कुछ खास रिश्तेदार और दोस्त भी इस सगाई में आमंत्रित किए गई। अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली आई। इस दौरान उन्होंने सगाई में इतनी महंगी साड़ी पहनी कि सबकी नजरें उन पर टिक गई।

सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह लगाए चार चांद

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने लेटेस्ट फैशन से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। अपनी सिस्टर परिणीति चोपड़ा की सगाई में उन्होंने अपने लुक से चार चांद लगाएं। उन्होंने लाइम ग्रीन कलर की रफल साड़ी पहनकर सभी को हैरान कर दिया।

इसी के साथ उन्होंने मैचिंग कलर का ऑफ शोल्डर कॉसेट स्टाइल टॉप कैरी किया। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके इस आउटफिट की कीमत जानकर सभी के होश उड़ गए हैं। बता दें कि देसी गर्ल रफल साड़ी पहनकर काफी खूबसूरत नजर आई और फैंस भी उन पर दिल लुटा रहे हैं।

रफल साड़ी की कीमत जानकर उड़े होश

सगाई में प्रियंका चोपड़ा की पहनी हुई रफल साड़ी की बात करें तो उसकी कीमत करीब 78,700 रुपए है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड का चोकर, स्लीक चेन, झुमके, घड़ी और स्टेटमेंट ब्रेसलेट से अपने लुक को पूरी तरह कंप्लीट किया।

अपने इस लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने स्मोकी आईज, ब्राउन लिप्स और हाईलाइटर का इस्तेमाल किया और अपने खुले बालों से ग्लैमरस अंदाज दिखाया। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की सगाई में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। जिसमें कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, पी चिदंबरम के साथ-साथ शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए।

Also Read: कौन है Salman Khan का फेवरेट क्रिकेटर, भाईजान ने पहली बार लिया नाम, नाम जानकर खुश हो जायेगा आपका दिल