बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने 13 मई को सगाई कर ली है। इन दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में की गई। दोनों की जिंदगी के इस नए पड़ाव से इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी इन दोनों को सगाई की मुबारकबाद देने आए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आ चुकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही परिणीति-राघव की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर हर जगह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पावर कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि Everything I pray for.. I said yes! साझा की गई तस्वीरों में परिणीति और राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वही परिणीति में मिनिमल मेकअप से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। इसी के साथ उन्होंने एक तस्वीर में एक दूसरे का हाथ पकड़ा है जिसमें दोनों की इंगेजमेंट रिंग साफ नजर आ रही है।

कई नामी हस्तियां ने दी शिरकत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। इसी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ शिरकत देते हुए नजर आए। परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपने भाई सिद्धार्थ के साथ परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए कपूरथला हाउस पहुंची। सगाई समारोह के लिए प्रियंका ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं उन्होंने अपने लुक को एनहांस करने के लिए गले में एक नेकलेस डाला हुआ है। इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra