नेहा धूपिया का नाम बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों में आता है। उन्होंने फिल्म के साथ कई रियलिटी शो भी किए हैं जिसमें वो जज के तौर पर नजर आती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, नेहा धूपिया शादी के 6 महीने बाद ही मां बन गई थी जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल भी किया जा रहा था। साल 2018 में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ी बात कही है।

घरवालों ने दिया 72 घंटे का वक्त

नेहा धूपिया ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बताया कि, हमारी शादी सामान्य नहीं थी। हम शादी के पहले प्रेग्नेंट थे। तो जब मैंने जाकर यह खबर अपने पेरेंट्स को दी तो वह बोले अच्छी बात है लेकिन अब इसको ठीक करने के लिए तुम्हारे पास 72 घंटे का वक्त है। मुझे मुंबई जाकर शादी करने के लिए ढाई दिन का समय मिला था। उन्होंने आगे बताया कि आसपास के लोग को जब पता लगा कि मैं शादी के पहले प्रेग्नेंट हूं तो प्यार मिला लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त ट्रोलिंग की गई।

बेबी बंप छुपाने की करती थी कोशिश

नेहा ने अपना दर्द बताते हुए आगे कहा कि, मैंने जो चुना उसे किसी को नुकसान नहीं पहुंच रहा था तो जो चाहते थे उसे करने में कोई दिक्कत नहीं है। ऐ

से में आपको बता दें कि, नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 में अंगद बेदी के साथ शादी की थी और शादी के 6 महीने बाद ही उनकी बेटी महर का जन्म हुआ। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थी तब वो शूटिंग के लिए जाया करती थी। ऐसे समय में नेहा काफी ढीले ढीले कपड़े पहन कर अपने बेबी बंप छुपाने की कोशिश करती थी।

Also Read: CSK VS KKR: धोनी के जिगरी यार ने डुबाई CSK की नैया, जिस मैदान पर धोनी नही छू पाए गेंद वहा रिंकू सिंह ने जमकर मचाया कोहराम 6 विकेट से मिली जीत