बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी जिंदगी में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी है। शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली अनुष्का शर्मा अब सभी फैंस के दिलों में बसी हुई है। इसके अलावा इंडिया क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली से शादी करने के बाद वह अक्सर सुर्खियों में ही नजर आती हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं और सपोर्ट भी करते हैं। इन दोनों की शादी विदेश में बड़े ही धूमधाम तरीके से रचाई गई थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इसी बीच अब एक ऐसी खबर भी सामने आई है कि अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में सलमान खान को इनवाइट नहीं किया।

अनुष्का ने शादी में सलमान को नहीं किया था इनवाइट

सबसे पसंदीदा अभिनेता होने के बावजूद भी अनुष्का शर्मा ने आखिरकार सलमान खान को अपनी शादी में क्यों इनवाइट नहीं किया। फैंस इस बात को जानने के लिए भी उत्सुक हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह भी बताई गई।

बता दें कि अनुष्का शर्मा की शादी में जब सलमान खान नजर नहीं आए तो लोगों ने इस पर भी सवाल खड़े कर दिए। बताया गया कि काफी साल पहले विराट कोहली और सलमान खान एक छोटे से धारावाहिक प्रोग्राम में मिले थे। वही दोनों के बीच में मनमुटाव हो गया था जिसकी वजह से सलमान खान को शादी का निमंत्रण नहीं भेजा गया।

सामने आई सच्चाई

इस सच्चाई को जानने के बाद कुछ लोगों ने इस पर अपनी राय भी व्यक्त की लोगों का कहना है कि शादी एक बड़ी बात है इस तरह से मनमुटाव को दूर करके सलमान खान को इनवाइट करना चाहिए था। बता दे कि एक समय ऐसा भी था जब अनुष्का शर्मा और सलमान खान के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी।

‘सुल्तान’ फिल्म में अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ काम करती हुई नजर आई। जिसको फैंस का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म के बाद से ही अक्सर वह लाइमलाइट में बनी रहने लगी। लेकिन शादी में इनवाइट ना करने के बाद से दोनों के बीच और भी मनमुटाव हो गया।

Also Read:WTC फाइनल में ऋषभ पंत की जगह किसे मिलनी चाहिए विकेटकीपिंग, रिकी पोंटिंग ने नाम बताकर बताया महत्वपूर्ण वजह